नालंदा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, छत पर खड़ी बच्ची की मौत

राज्य

 पटना 

बिहार के नालंदा जिले में हर्ष फायरिंग की वजह से एक बच्ची की मौत हो गई। दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में शनिवार रात जन्मदिन के अवसर पर नर्तकियों के ठुमके का इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम के बीच ही कुछ युवक कट्टा निकालकर हर्ष फायरिंग करने लगे। एक गोली घर की छत से प्रोग्राम देख रही बच्ची के सिर में लग गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका 12 वर्षीय पुत्री टुसी कुमारी थी। ग्रामीणों की मानें तो मुन्ना यादव की बेटी का जन्मदिन था। उसी की पार्टी चल रही थी। हालांकि, मृतक बच्ची के पिता बालो ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई है। बच्ची की मौत के बाद गांव के ही कुछ लोग उसके पिता पर छत से गिरकर मौत होने का बयान देने का दबाव बना रहे थे।

शराब के नशे में की फायरिंग

बर्थडे पार्टी में बार-बालाओं के नाच का इंतजाम किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग शराब के नशे में थे। नशे में ही कुछ युवक फायरिंग करने लगे। करीब पांच राउंड फायरिंग का आरोप लगाया गया है। इसी दौरान गोली बच्ची को लग गई। मौत के बाद वारदात को छिपाने के लिए आरोपी बच्ची के पिता से मान-मनौव्वल करते देखे गए। थानाध्यक्ष एसके जायसवाल ने बताया कि जहां कार्यक्रम हो रहा था वहां जगह काफी कम थी। इसी दौरान किसी ने फायरिंग की, जो बच्ची के सिर में लग गई। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पहले भी हर्ष फायरिंग ले चुकी है जान 

हर्ष फायरिंग फैशन बनता जा रहा है। शादी-ब्याह के दिनों में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इनमें से कई घटनाएं जानलेवा बन जाती है। पहले भी नालंदा में ऐसी घटनाओं हो चुकी हैं। 9 मार्च 2021 को नूरसराय थाना क्षेत्र के अतरामचक गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग में बच्चे की मौत हो गई थी। 24 अप्रैल को बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक की जान चली गई थी। 

रसोई गैस में लगी आग, दो भाई जिंदा जले

23 मई को मानपुर थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में गोली लगने से दादा-पोता जख्मी हो गए थे। 30 जून को थरथरी थाना क्षेत्र के पमारा गांव में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक नर्तकी और एक उद्घोषक जख्मी हो गया था। इसी साल 6 मई को नूरसराय थाना क्षेत्र के मल बिगहा गांव में फायरिंग से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry