मितानिन बहनो की सेवा बेमिसाल, प्रशिक्षण भवन बनाने 20 लाख देने गृहमंत्री साहू ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
हनोदा में स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय कार्य कर रही दुर्ग ब्लॉक के मितानीन बहनों का स्वास्थ्य सम्मेलन एवं मितानिन सम्मान समारोह संपन्न हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में हमारी मितानिन बहनों की मेहनत का बहुत बड़ा योगदान रहा है। राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो प्रगति हासिल की हैं, वह मितानिनों के प्रयास के बिना संभव नहीं होती। मितानिन दीदियों के संघर्ष, साहस और सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें साड़ी और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्राम स्तर पर पहुंचाने में मितानिनों के योगदान पर उन्हें बधाई दी और इसी तरह बेहतर काम करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने मितानिन प्रशिक्षण भवन बनाने के लिए 20 लाख देने की घोषणा की।

इस अवसर पर मौजूद  जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने भी मितानिन दीदियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान मितानिनों द्वारा गांव-गांव जाकर दवाई वितरण और टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में जो अथक मेहनत की सराहनीय है। इस बीच कार्यक्रम में मौजूद मितानिनों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम का संचालन खिलेंन्द्र संजू यादव व आभार बीएमओ डीके बेलचंदन ने किया। कार्यक्रम में हर्ष साहू, डीकेन्द्र हिरवानी, भरत चंद्राकर, दिवाकर गायकवाड़, तारकेश्वर चंद्राकर, टिकेश्वरी देशमुख, धनोरा सरपंच मनीष साहू, उमरपोटी सरपंच टीकेन्द्र ठाकुर, मचांदूर दिलीप साहू, सरपंच कातरो सरपंच मंजू यदु, सुमन साहू, रोशन साहू, गोवर्धन बारले, सरोज पटेल, राजूलाल देशमुख, माखन साहू, टिकेश्वरी देशमुख,बीएमओ डीके बेलचंदन, जजंगिरी सरपंच रेखा चतुवेर्दी ,जनपद सदस्य  हरेंद्र धृतलहरे, गूँजेश्वरी साहू, संगीता साहू, ममता साहू, परमिला साहू, भरत चंद्राकर, विक्की मिश्रा, दीपिका चंद्राकर सहित सैकड़ों मितानिन बहने मौजूद थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry