बैरंग लौटी झारखंड पुलिस, नेताम की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक

छत्तीसगढ़ रायपुर

भानुप्रतापपुर

झारखंड पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को लिए बिना वापस लौट गई है। दरअसल, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मतदान खत्म होते ही झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को हिरासत में लिए जाने की खबर आने लगी, लेकिन अब ब्रम्हानंद नेताम को लिए बिना ही झारखंड पुलिस वापस लौट गई है। इसलिए कि झारखंड हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसकी अगली सुनवाई की तारीख 16 जनवरी 2023 तय हुई है। इसकी कापी भाजपा नेताओं ने पुलिस को भी दी । जैसे ही नेताम को गिरफ्तार किए जाने की खबर लगी भाजपा कार्यकर्ता काफी बड़ी संख्या में इक्टठा हो गए और पुलिस का विरोध करते हुए रास्ता रोक लिया इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन पहुंच गए वैसे ही कार्यकतार्ओं को आक्रोश पुलिस के खिलाफ और बढ़ गया इस बीच नेताम को अपनी गाड़ी में बिठाकर दोनों नेता रवाना हो गए। चूंकि मतदान खत्म ही हुआ और तत्काल में पुलिस की कार्रवाई से कार्यकर्ता नाराज हो गए स्थति बिगड़ती कि इससे पहले पुलिस वहां से लौट गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry