कोलकाता
बंगालियों पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता और अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) की मुश्किलें अब बढ़ सकती है। दरअसल, कोलकाता पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल (actor Paresh Rawal) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव एमडी सलीम की शिकायत के बाद दर्ज की गई है। बता दें, एमडी सलीम ने परेश रावल के खिलाफ उनकी कथित बंगाली विरोधी टिप्पणी को लेकर कोलकाता पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

