21.600 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति के द्वारा बस के माध्यम से अवैध रूप से गांजा का परिवहन ओडिसा से जगदलपुर की ओर कर रहा है। मंगलवार को थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका मेन रोड से मुखबीर के बताये बस से 01 गांजा तस्कर परसराम बांगर निवासी महाराष्ट्र को 21.600 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना नगरनार में धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। गांजा तस्कर के कब्जे से 21.600 किलोग्राम गांजा, 1 नग मोबाईल एवं 1 नग बस टिकट बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित बाजार मूल्य 02 लाख 16 हजार रुपए आंकी गई है।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry