अनूपपुर
सोन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में अति.पुलिस महानिदेषक शहडोल जोन श्री डी.सी.सागर के द्वारा अनूपपुर जिले के समस्त थानों की अपराध समीक्षा बैठक ली गयी। एडीजी शहडोल जोन श्री डी.सी.सागर के द्वारा थानांे के लंबित अपराधों, लंबित चालानों, लंबित सीएम हेल्पलाईन षिकायत, लंबित मर्ग, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं लंबित गुम इंसान आदि की समीक्षा की गयी। एडीजी शहडोल जोन के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपराधों के त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देषित किया गया एवं सीएम हेल्पलाईन की षिकायतों को प्रथम प्राथमिकता देते हुए त्वरित रुप से निराकृत करने हेतु भी निर्देषित किया गया। श्री सागर के द्वारा विवेचना/अनुसंधान के बारे में बताया गया एवं अपराधों के त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देषित किया। वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करने एवं साक्ष्य संकलित करने के बारे में भी बताया गया। विवेचना में अपराध की कड़ियों को जोड़कर घटना की तह तक पहुंचने हेतु निर्देषित किया गया। फर्जी नौकरी की षिकायतों के संबंध में भी एडीजी शहडोल जोन के द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया।
अपराध समीक्षा बैठक में अति.पुलिस महानिदेषक शहडोल जोन, श्री डी.सी.सागर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पंवार, अति0पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी अनूपपुर सूश्री कीर्ति बघेल, एसडीओपी कोतमा श्री षिवेन्द्र सिंह बघेल, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सुश्री सोनाली गुप्ता, डीएसपी अजाक श्री राहुल सैयाम, निज सचिव पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जिला विषेष शाखा, यातायात प्रभारी अनूपपुर, जिले के समस्त थाना/चाकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

