शास्त्रीय संगीत सुन विद्यार्थी हुए मंत्रमुग्ध, स्पीक मैके द्वारा कलाकारों ने दी प्रस्तुति

मध्य प्रदेश राज्य

अमरपाटन
स्पीक मैके एक बार फिर शास्त्रीय संगीत का किया  गया  आयोजन जिसमें देश के प्रख्यात बांसुरी वादक रुपक कुलकर्णी की मीठी तान ने विद्यार्थियों को आकर्षित  किया। विद्यार्थियों में भारत की प्राचीन परंपरा शास्त्रीय संगीत को जागृत और उसके प्रति विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन में आयोजित किया गया। जिसमें प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित रूपक कुलकर्णी और उनका साथ देने के लिए तबले में पंडित मिथिलेश कुमार झा पहुंचे। दोनों संगीतकारों की जोड़ी ने अपनी कला से वहां उपस्थित सभी श्रोताओं को संगीत की विभिन्न रागनियां के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के समापन उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अतिथियों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। तथा फोटो सेशन का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने कलाकारों के साथ सेल्फी लेकर उनकी यादों को कैमरे में कैद किया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय में कार्यरत डॉ अनिल कुमार मिश्रा द्वारा आयोजित करवाया गया।  जो कि स्वयं सितार वादन में सिद्धहस्त है।

प्राचार्य डॉ एस पी सिंह ने कार्यक्रम समाप्ति उपरांत अपने उद्बोधन में दोनों कलाकारों की जमकर तारीफ की और कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों में लुप्त होती हुई परंपरा को बचाने में सहायक सिद्ध होगा। अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस एन मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया। मंच का संचालन  राजेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ एस के वर्मा, प्रोफेसर अशोक कुमार त्रिपाठी महाविद्यालय के अन्य सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान और विद्यार्थियों के साथ साथ नगर के प्रतिष्ठित और संगीत के जानकार अशोक सिंह, पंडित कृष्णकांत शुक्ला, गणेश ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry