आर्केस्ट्रा के दौरान पार्किंग में खड़ी 12 वाहन जलकर हुई खाक

छत्तीसगढ़ रायपुर

जशपुरनगर

सोनकयारी चौकी क्षेत्र के घाघरा गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने के लिए आए दर्शकों की 12 दो पहिया वाहन जल कर खाक हो गई है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड से भी कुछ दर्शक आए हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाघरा गांव में जशपुर के विधायक विनय भगत के पिता रामदेव भगत की पुण्यतिथि पर एक आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जशपुर के साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से भी भारी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुबह 3 से 4 बजे के बीच,कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूर पर खड़े वाहनों में आग लग गई। धू-धू कर जल रहे दो पहिया वाहनों के पेट्रोल टंकी में हो रहे विस्फोट से पूरा कार्यक्रम स्थल थर्रा गया। आग पर काबू पाने के लिए जशपुर से दमकल वाहनों को बुलाया गया। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, इस भीषण अग्निकांड में 11 बाईक तथा एक स्कूटी पूरी तरह जल कर खाक हो गई। वाहनों में आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

आशंका जताई जा रही है कि ठंड से बचने के लिए सुलगाई गई अलाव से आग,वाहनों तक पहुँची होगी। वही,शरारती तत्वों की शरारत की बाते भी सामने आ रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप का कहना है कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कांग्रेस के दिवंगत नेता रामदेव भगत की स्मृति में इस आर्केस्ट्रा का आयोजन हर साल किया जाता है। बीते साल भी इस आयोजन के दौरान आगजनी और सड़क हादसे की घटनाएं हुई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry