बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में कार्यरत रेल कर्मी श्री अमित कुमार जोशी, ट्रेन मैनेजर गुड्स / भिलाई मार्शलिंग यार्ड चरोदा उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए अक्टूबर माह का महाप्रबंधक मासिक संरक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया।
11 अक्टूबर को रायपुर रेल मंडल में कार्यरत श्री अमित कुमार जोशी, ट्रेन मैनेजर गुड्स / भिलाई मार्शलिंग यार्ड चरोदा के द्वारा अप एन/पीसीएमसी भिलाई मार्शलिंग यार्ड चरोदा से डोगरगढ़ की ओर जा रही थी, दुर्ग-रसमरा के बीच किलोमीटर 871/29 पर स्थित शिवनाथ ब्रिज पर रात्री के समय में ट्रेन मैनेजर को एक झटका महसूस होने पर तुरंत गाड़ी को रोका गया। तकनीकी खामी पाए जाने पर उन्होने इसकी सूचना तुरंत संबन्धित अधिकारी को दी गयी एवं सतर्कता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टालने में प्रशंसनीय कार्य किया गया है।
संरक्षा से संबंधित अच्छी जानकारी, सजगता, सतर्कता एवं बेहतर संरक्षा भरे कार्य की सराहना करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर महाप्रबंधक, श्री आलोक कुमार ने उपरोक्त कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ट्रेन मैनेजर से संवाद भी किया तथा उनके कार्य की जानकारी ली एवं भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

