रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश के चीफ आब्जर्वर बनने पर कठिन परिश्रम से जमीनी स्तर पर रणनीति बनाते हुए संगठन को मजबूत किया और हिमाचल के नेताओं और कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाते हुए चुनाव लड़कर जीत हासिल की। जीत के लिए हिमाचल प्रदेश के जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यहां का परिवर्तन अब एक बड़ा संकेत लेकर जाएगा, राष्ट्रीय पटल पर जब लोकसभा में भी यह बदलाव नजर आएगा। गौरतलब हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को भी हिमाचल चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई थी जिसमे उन्होंने पार्टी के दायित्वों को निभाते हुए अपने कार्य क्षेत्र के प्रत्याशियों को जीत दिलाई।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

