बालाजी मन्दिर गुढियारी में 5 करोड़ विष्णु सहस्रनाम का पाठ 17 को

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

आंध्र एसोसिएशन के तत्वाधान में सनातनी परंपराओं के अनुसार दक्षिण भारत तिरुपति बालाजी मंदिर से पधार रहे पुरोहितों के निरीक्षण एवं उपस्थिति में 16 दिसंबर संध्या 5 बजे कलश यात्रा एवं 17 दिसंबर को प्रात: 8 बजे से 5 करोड़ विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया जाएगा।

जी. स्वामी ने बताया कि एक बार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने पर 1000 नामों का वर्णन होता है, इस प्रकार 50,000 भक्तों द्वारा पाठ करने पर 5 करोड़ की संख्या की प्राप्ति होगी। सभी सनातनी विष्णु सहस्रनाम पठन-पाठन करने वाले भक्तों के सहयोग से ही इस भव्य आंकड़ों को पार किया जा सकता है। पुराणों में लिखा है कि कलयुग में भगवत नाम स्मरण मात्र से ही भगवान की प्राप्ति होती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry