भोपाल
शहर के रातीबढ़ इलाके में रिटायर्ड एसआई की बेटी ने सेनेटाइजर पीकर खुदकुशी कर ली। शुरुआती पूछताछ में जानकारी मिली है कि उसे दिमागी बीमारी थी, जिससे उसे अजीब याल आते थे। उसका इलाज भी चल रहा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रीति तिवारी पुत्री सीताशरण तिवारी (27) निवासी रातीबढ़ ग्रेजुएशन कर चुकी थी। पूर्व में उसकी जॉब भी लगी थी। हालांकि शहर के बाहर जाब होने के कारण उसने ज्वाइन नहीं किया था। उसके पिता सीताशरण भोपाल में ही बतौर एसआई पदस्थ रहे हैं। फिलहाल वह रिटायर्ड हो चुके हैं। 6 साल पहले प्रीति एक खास तरह की दिमागी बीमारी का शिकार हो गई। परिजन उसका एक मनोचिकित्सक से इलाज करा रहे थे।
दवाओंं के कारण अधिकांश समय वह नींद में रहती थी। होश में आते ही अजीब हरकतें करती थी। कुछ समय पहले भी वह कलाई की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी। हालांकि तब परिजनों ने उसे बचा लिया था। कल शाम लड़की ने घर में रखा सेनेटाइजर पी लिया। परिजनों ने तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पहले जेपी अस्पताल पहुंचाया, फिर हमीदिया में भर्ती कराया गया। जहां चंद मिनट चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रेन से टकराकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
वहीं, हबीबगंज स्टेशन पर बीती 6 दिसंबर की शाम अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया था। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। हबीबगंज जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास में ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी शिना त की जा सके। हुलिये से वह भिखारी की तरह नजर आ रहा है। मृतक का चहरा गोल और दाड़ी बड़ी हुई है। मृतक सफेद रंग का कुर्ता पहने हुआ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

