सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर बघेलान के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक विक्रम सिंह को दिया धन्यवाद

मध्य प्रदेश राज्य

क्षेत्रवासियों को मिली 100 बेड के सिविल अस्पताल की सौगात

सतना
कैबिनेट बैठक में रामपुर बाघेलान में सिविल अस्पताल का प्रस्ताव पारित होने की खुशी में रामपुर बाघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बी एम ओ डॉ राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, मेडीकल ऑफिसर डॉ शंकुल द्विवेदी एवं समस्त डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने विधायक निवास पहुँच कर क्षेत्र की जनता के लिए ऐतिहासिक कार्य एवम् जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने पर रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह को बधाई देते हुए उनका मुँह मीठा कराया साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कामना की और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ शंकुल द्विवेदी ने चर्चा करते हुए बताया कि स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टी से विधायक विक्रम सिंह जी के प्रयास हमेशा से ही सरहनीय रहे हैं। सिविल अस्पताल उसी कड़ी में एक अनुकरणीय पहल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry