रायपुर
शहीद भाई तारू सिंघ फाउंडेशन द्वारा अखिल भारतीय सिक्ख क्रिकेट प्रतियोगिता का विगत 14 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। इस बार 16 से 25 दिसंबर तक सिक्ख प्रीमियर लगेज 2022 के सभी मैच एमपी नचरानी मेमोरियल क्रिकेट स्टेडियम सेरीखेड़ी में खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन आज छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी बल्देव सिंग (पप्पु) भाटिया ने किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित थे।
आयोजन समिति की ओर से जानकारी देते हुए मुखी त्रिलोचन सिंह काले ने बताया कि देश के प्राय: सभी राज्यों की सिक्ख क्रिकेट टीम हिस्सा ले रही हैं। इन राज्यों में पहले 44 क्वालीफाइ मैच खेले गए उसके बाद अब कुल 12 टीमें यहां लीग मैच खेलेंगे। राष्ट्रीय स्तर की यह क्रिकेट प्रतियोगिता सिक्ख समाज की सबसे लोकप्रिय आयोजनों में से एक है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

