RJD विधायक सुधाकर सिंह ने फिर खोला नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा, गन्ना किसानों की अनदेखी का आरोप

राज्य

 पटना 
बिहार के कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आरजेडी विधायक और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने एक बार फिर से अपनी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार पर गन्ना किसानों की अनदेखी का आरोप मढ़ा है। उन्होने कहा कि रीगा चीनी मिल की उपेक्षा की जा रही है। 

चीनी मिलों की उपेक्षा का आरोप
सुधाकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के चलते कई चीनी मिलें बंद होने की कगार पर पहुंच गई है। गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान नहीं हो रहा है। गन्ने के उत्पादन से लेकर बाजार तक की पूरी प्रक्रिया में राज्य सरकार का ने पारदर्शी तरीके से कोई हस्तक्षेप ही नहीं है। जिसका परिणाम यह है कि अरबों रूपए का कारोबार बिखर गया है। इससे पहले भी नीतीश सरकार पर सुधाकर सिंह ने सवाल उठाते आए हैं। 

नीतीश सरकार को पहले भी घेरा था 
इससे पहले भी सुधाकर सिंह जब मंत्री थे तो नीतीश कुमार से कृषि कानून में बदलाव की मांग की थी। जब उनकी नहीं सुनी गयी तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब सुधाकर सिंह सरकार के खिलाफ सदन में कृषि के लिए प्राइवेट बिल लाने की तैयारी में भी है।  दरअसल 44 साल बाद एक बार फिर कृषि व्यवस्था में बदलाव को लेकर प्राइवेट बिल लाने की तैयारी की जा रही है। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के गलतियों की वजह से आज बिहार के किसान का हाल बेहाल है, जहां बिहार में चावल 2200 सौ किलो प्रति हेक्टेयर का उपज है. तो पंजाब में 4800 किलो प्रति हेक्टेयर है।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry