केन्द्रीय दूरसंचार सचिव ने मुख्य सचिव जैन से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

दूरसंचार मंत्रालय भारत सरकार के सचिव श्री के. राजारमन ने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने बैठक चर्चा करते हुए बी.एस.एन.एल को प्रचार-प्रसार पर तेजी से कार्य करने को कहा है। साथ ही सोशल मीडिया जैसी नवीन टूल्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया है। श्री के. राजारमन ने बैठक में भारतनेट परियोजना फेस-1 एवं फेस-2 की समीक्षा की गयी। श्री के. राजारमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 574 गांवों मे कनेक्टिविटी दिया जाना शेष है, जिसे जून 2023 तक पूरा किये जाने का लक्ष्य है।

बैठक के दौरान 4जी सेचुरेशन पर चर्चा करते हुए श्री के. राजारमन ने बताया कि देश में 25 हजार से अधिक गांव में अभी नेटवर्क नहीं है। जिनमें 1431 छत्तीसगढ़ के गांव शामिल है। प्रदेश में प्राथमिकता के साथ 646 नये टॉवर लगाकर नेटवर्क का विस्तार किया जायेगा। राज्य में 5जी रोलआऊट के लिए वर्तमान पॉलिसी को अपग्रेट किया जा रहा है। इससे 5जी को रोल आउट की तैयारी जैसे:- 5जी पोर्टल में फार्म को शामिल करना, मॉडल बिल्डिंग में इनबिल्डिंग विनिमयों में सालुशन को शामिल करना प्रमुख है। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने सुझाव दिया कि 5जी रोलआऊट को छत्तीसगढ में गति प्रदान करने का लिए छत्तीसगढ़ के युवा मितान का उपयोग किया जा सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry