सीएम शिवराज यूथ इंटर्नशिप पर युवा प्रोफेशनल्स के साथ करेंगे संवाद

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवा प्रोफेशनल्स के साथ संवाद करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा आयोजित इस समागम में विभिन्न संस्थाओं के 1323 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। समागम में प्रदेश के विकास के लिए हितधारकों के साथ सहभागिता तय करने और जिला स्तर पर नीतिगत चुनौतियों की पहचान एवं आकलन सहित अन्य बिन्दु पर चर्चा की जाएगी। समागम राज्य में कार्य कर रहे युवा प्रोफेशनल्स के अनुभवों के आधार पर जमीनी स्तर की चुनौतियों के प्रभावी समाधान के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, थिंक टेंक फाउण्डेशन आदि के साथ ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान और विकास के लिए साझेदारी को बढ़ावा देगा। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने इस समागम का शुभारंभ किया। इसमें सीएम फेलो, नेहरू युवा केन्द्र संगठन और गांधी फेलोशिप के फेलो द्वारा जमीनी स्तर के अनुभव साझा किए गए। इसके बाद एमडी एमपीएसईडीसी अभिजीत अग्रवाल का उद्बोधन हुआ। संस्थान के एसीईओ लोकेश शर्मा ने सीएम यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम-मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र पर संवाद किया। इसके बाद एनएसएस, जन-अभियान परिषद एवं अन्य एनजीओ के फेलो जमीनी स्तर के अनुभव साझा हुए। इस कार्यक्रम में जमीनी स्तर पर कन्वर्जेंस के माध्यम से सामाजिक विकास पर प्रो. सचिन चतुर्वेदी उपाध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, डॉ. जितेन्द्र जामदार उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद, शैलेन्द्र शर्मा अध्यक्ष मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार सृजन बोर्ड और संगीता ममगेन सीटीएम पीरामल फाउण्डेशन चर्चा करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry