रतलाम
शहर के हरमाला रोड स्थित दानीपुरा क्षेत्र में 12 वर्ष पूर्व हुए सांप्रदायिक विवाद को लेकर पुलिस बल पर पथराव करने तोड़फोड़ का वाहनों में आग लगाकर उपद्रव करने के मामले में न्यायालय ने 38 में से 34 आरोपितों को पांच 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
दो आरोपितों की प्रकरण के विचारण के दौरान मौत हो चुकी है। एक आरोपित को दोषमुक्त किया गया है। एक अन्य एक आरोपित अस्पताल में भर्ती है जिसका हार्ट का इलाज चल रहा है। सजा सुनाने की खबर शहर में तेजी से फैली और न्यायालय परिसर में आरोपितों के स्वजन व अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।
न्यायालय से एक-एक कर आरोपियों को न्यायालय परिसर में बने लाकअप रूम में ले जाया गया। वहां से आरोपितों को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए ले जाया जाएगा। मेडिकल कराने के बाद उन्हें जेल में दाखिल किया जाएगा। न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

