पुलिस की कॉम्बिंग गश्तसे जेलों में एक दम से हजारों अरोपी और बदमाशों की संख्या बढ़ी

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात प्रदेश भर में चली पुलिस की कॉम्बिंग गश्त ने जेल प्रशासन का भी तनाव बढ़ा दिया है। जेलों में एक दम से हजारों अरोपी और बदमाशों की संख्या बढ़ा दी है। पहले से ही क्षमता से अधिक बंदियों का भार झेल रही प्रदेश की जेलों में एक साथ हजारों अपराधी और अपराधियों ने चलते जेल प्रशासन को इन्हें मैनेज करने में भारी मशक्कत करना पड़ रही है। प्रदेश में संभवता पहली बार इतनी संख्या में एक साथ एक ही दिन में केंद्रीय से लेकर उपजेलों में  में इतने बदमाशों का दाखिला हुआ है।

प्रदेश पुलिस ने इस बार की कॉम्बिंग गश्त में नौ हजार 700 वारंटियों को पकड़ा। उस रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कॉम्बिंग गश्त चलती रही। इस दौरान गिरफ्तारी वारंट के 6 हजार, सौ फरारी बदमाश, दो सौ इनामी बदमाश और लगभग एक हजार से अधिक अन्य अपराधी पकड़े गए। इस आपरेशन में एक हजार जिला बदर बदमाशों की भी चैकिंग की गई। कुछ जिला बदर बदमाश शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। इन पर भी कार्यवाही की गई।

साढ़े तीन हजार पहुंचे जेल
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रदेश भर की जेलों में तीन हजार 600 अपराधी और बदमाश रविवार को जेल भेज गए। प्रदेश में संभवत: पहली बार इतनी संख्या में एक साथ इतने बंदियों की संख्या जेल में एक साथ बढ़ी। इसमें अकेले भोपाल की केंद्रीय जेल में ही तीन सौ 54 बदमाश और वारंटी भेजे गए। अब इस हिसाब से ही इनके खाते-पीने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जेल प्रशासन को मैनेज करने में खासी मशक्कत करना पड़ी। इससे पहले भी पुलिस की प्रदेश में कॉम्बिंग गश्त हो चुकी है,लेकिन इतनी संख्या में पहली बार जेल की चार दीवारी में बदमाश पहुंचे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry