बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार निर्देशक लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है, उस पर टीजेएमएम लिखा है। हालांकि, मेकर्स ने बताया है कि वह फिल्म का नाम 14 दिसंबर यानी बुधवार को बताने वाले हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा है, लव रंजन के निर्देशना वाली रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म का टाइटल बुधवार को अनाउंस किया जाएगा। टीजेएमएम फिल्म के इस टाइटल को गेस करो। फिल्म 8 मार्च, 2023 को होली पर रिलीज होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

