सुकमा
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दंतेवाड़ा व सुकमा जिले के सरहदी इलाके में सक्रिय 1 लाख के इनामी नक्सली लिंगा निवासी कटेकल्याण ने नक्सल आॅपरेशन कार्यालय में डीएसपी रजत नाग व सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली लिंगा नक्सली संगठन में दरभा डिवीजन सीएनएम सदस्य व तेलम रेंज कमेटी सीएनएम अध्यक्ष के रूप में सक्रिय था। डीएसपी रजत नाग ने बताया कि लिंगा वर्ष 2010 में बतौर बाल संघम सदस्य के रूप में नक्सलियों से जुड़ा। आत्मसमर्पित नक्सली लिंगा को प्रोत्साहन राशि के अलावा पुनर्वास नीति का लाभ प्रदान किया जायेगा।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

