धार जिला वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश जिला इकाई एवं महिला जिला इकाई द्वारा गरीबों में वस्त्र वितरित किये

मध्य प्रदेश राज्य

धार
वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई धार द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत गरीब बस्ती में जाकर जरूरत मंद लोगों को वस्त्र वितरित किये , जिला अध्यक्ष विजय मेहता ने जानकारी देते हुए बताया की, सर्दी के मौसम में जिन गरीबों के पास पहनने के लिए,  तन ढकने के लिए वस्त्र नहीं है उनकी क्षेत्र अनुसार जानकारी प्राप्त कर उनको वस्त्र मुहैया कराने का निर्णय लिया गया एवं उसी को अनुसरण करते हुए फड़के स्टूडियो क्षेत्र में इस कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न किया गया ।

सेवा प्रकल्प में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनंत अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री श्री महेश माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष विजय मेहता, उपाध्यक्ष विनय छाबरा, सचिव वीरेंद्र जैन, संगठन मंत्री अशोक कसलीवाल , वीरेंद्र- विभा जैन, जिला अध्यक्ष महिला रेखा मेहता, सुनीता माहेश्वरी, रेखा कसलीवाल, नीलू भंडारी, वेजन्ती नाहर, गरीमा भण्डारी आदि  उपस्थित रहें । साथ ही बड़ी संख्या में गरीब बस्ती के परिवार भी उपस्थित रहे । उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी सुभाष जैन द्वारा दी गई ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry