बस्तर में न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी, आज से ठंड बढने की संभावना

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

बस्तर संभाग में मंडौस तूफान का असर खत्म हो गया है, लेकिन न्यूनतम तापमान में अब भी बढ़ोतरी का दौर जारी है। मंडौस चक्रवात के असर से छाए बादल अब भी बने हुए हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरूवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री अधिक 21 डिग्री दर्ज किया गया है। इन हालातों में शुक्रवार से बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने से ठंड बढ?े की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात मंडौस का असर अब खत्म हो चुका है। ऐसे में उत्तर से ठंडी हवाओं के आने का दौर शुरू हो रहा है। मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि अगले 04 दिनों में न्यूनतम तापमान में 04 से 05 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जबकि बस्तर संभाग में शुक्रवार से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जायेगा। उन्होने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से 04 डिग्री ज्यादा 32.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से 9.5 डिग्री ज्यादा 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। यानि जो तापमान 10-11 डिग्री के बीच होना था, वह बढ़कर 21 डिग्री तक बढ़ गया है। उन्होने बताया कि अगले 6 दिनों तक सुबह हल्की धुंध छाने की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान भी 14 से 16 डिग्री के बीच रहने के आसार बने हुए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry