रायपुर
सड़क पर कचरा फेंकने पर वीआईपी रोड स्थित गौरव गार्डन के प्रबंधन पर नगर निगम ने शुक्रवार को 5 हजार का जुमार्ना लगाया है। शिकायत मिलने पर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुवेर्दी के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम जोन कमिश्नर महेन्द्र पाठक की उपस्थिति में जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने वीआईपी रोड स्थित गौरव गार्डन परिसर के सामने के मुख्य मार्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्थल पर जनशिकायत पूरी तरह सही मिली एवं सम्बंधित गौरव गार्डन प्रबंधन द्वारा मुख्य सड़क मार्ग पर कचरा फेंका जाना स्थल पर पाया गया। इस पर स्थल पर सम्बंधित गौरव गार्डन प्रबंधन पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा मुख्य सड़क मार्ग पर कचरा फेंके जाने पर उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 5 हजार रुपए का जुमार्ना किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

