जयपुर
bharat jodo yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रॉक्सी के तौर पर रखा गया था। अगर ऐसा नहीं होता तो हम (कांग्रेस) भाजपा को चुनाव में हरा देते। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा ने पूरी ताकत लगाई लेकिन, हमने उन्हें हरा दिया। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 'बीजेपी ने अपनी पूरी सांगठनिक क्षमता का इस्तेमाल किया, लेकिन हमने (कांग्रेस) हिमाचल में उन्हें हरा दिया।' उन्होंने कहा, "और स्पष्ट रूप से, गुजरात में भी अगर आप को प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता और कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया गया होता, तो हम शायद वहां भी भाजपा को हरा देते।" बता दें कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस केवल 17 सीटें जीत सकी, जबकि आप ने 5 सीटें जीतीं। दूसरी ओर भाजपा ने रिकॉर्डतोड़ 156 सीटों के साथ चुनाव जीता।
राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा देश में "नफरत उगल रही है", लेकिन "भाईचारा और प्यार कायम रहेगा"। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने उन्हें देश में भाईचारे की याद दिलाई, जिसे उन्होंने हाल के दिनों में खोया हुआ माना था। राहुल गांधी ने कहा, "जिस दिन कांग्रेस गहराई से समझ जाएगी कि वह कौन है और उसके लिए क्या खड़ा है, वह हर चुनाव जीत जाएगी।"
गुजरात में आप की लड़ाई
आम आदमी पार्टी ने 2017 का गुजरात चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उसके सभी 39 उम्मीदवार बुरी तरह हार गए थे। भाजपा ने चुनाव जीता था। भाजपा 1995 से गुजरात में लगातार जीतती आ रही है, लेकिन पिछली बार कांग्रेस के साथ उसका कड़ा मुकाबला था।
आप ने कांग्रेस को दिया नुकसान
इस बार, कुछ चुनाव विशेषज्ञों ने गुजरात में आप के बेहतर प्रदर्शन को कांग्रेस की हार का कारण बताया है, लेकिन यह भी याद किया जाना चाहिए कि आप अपने नरम-हिंदुत्व तेवर के साथ, भाजपा के लिए भी वोट कटवा बनी। इसके बावजूद भाजपा ने गुजरात में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

