मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता सफल पूर्वक संपन्न करवाई गई

उत्तर प्रदेश राज्य

रांची
जिले के स्थानीय प्लस टू नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता सफल पूर्वक संपन्न हुआ। समापन प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण शामिल हुए। मुंबई के यहां पहुंचने पर स्वागत मंडल के द्वारा स्वागत किया गया।
 
फुटबॉल बालक वर्ग का फाइनल मैच कैरो प्रखंड एवं कुडू प्रखंड के बीच खेला गया। जिसमें कैरो प्रखंड ने कुडू प्रखंड को टाइब्रेकर के सहारे 4-3 से हराकर चैंपियन बना। वहीं बालिका वर्ग का फाइनल मैच लोहरदगा प्रखंड एवं भंडरा प्रखंड के बीच खेला गया। इसमें लोहरदगा प्रखंड ने भंडरा प्रखंड को 1-0 से हराकर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी। मौके पर जिला उपायुक्त ने विजेता टीमों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन व परिश्रम से सफलता हासिल करने की बात कही।
 
विजेता टीम रांची में आयोजित होने वाले प्रमंडलीय स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होगी। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कुडू अंचल अधिकारी प्रवीण सिंह, चन्द्रशेखर अग्रवाल, खेल सहायक लखन राम, संदीप गुप्ता, नीरू शान्ति भगत, गणेश लाल, जाहिद अहमद, रोशन मुंडा सहित अन्य मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry