तेलंगाना : घर में भीषण आग लगने से 2 बच्चियों सहित 6 लोगों जलकर मौत

राज्य

हैदराबाद
 तेलंगाना के मचरियल जिले में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हादसा मंडामारी मंडल के वेंकटपुर गांव में शुक्रवार आधी रात को हुआ।

पुलिस ने कहा कि आग शिवैया के घर में उस समय लगी जब सभी सो रहे थे।

हादसे में मरने वालों में शिवैया (50), उनकी पत्नी पद्मा (45), पद्मा की भतीजी मौनिका (23), उनकी दो बेटियां और एक अन्य रिश्तेदार शांतैया (52) शामिल हैं।

सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
पुलिस उपायुक्त अखिल महाजन ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संदेह है।उन्होंने कहा कि सही कारण पूरी जांच के बाद पता चलेगा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार रात को लगी भीषण आग

पुलिस के मुताबिक सभी लोग शिवय्या मंदमरी मंडल के वेंकटपुर में अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते थे। हाल ही में मोनिका अपनी बेटियों के साथ शिवय्या के घर पर कुछ दिनों के लिए आई थी। शनिवार रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने शिवय्या के घर आग की लपटें देखी और फायर ब्रिगेड के साथ में पुलिस को खबर दी। जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आग के कारण पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। घर के अंदर 6 लोगों की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry