Dhar :पेंशनर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न

मध्य प्रदेश राज्य

धार
धार शहर के निजी गार्डन मे पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की  अध्यक्षता  के पी निगम प्रांतीय संरक्षक द्वारा की गई. विशेष अतिथि मानसिंह डाबर जिला कोषालय अधिकारी, श्रीमती भगवती काग  जिला पेंशन अधिकारी, विपिन सिंह व मनोज मदेल मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक ए आर खान संभागीय अध्यक्ष इंदौर,  शंकर सिंह तोमर  उपस्थित रहे।

कार्यक्रम मे जिले से 1200 पेंशनर्स उपस्थित रहे। पेंशनर्स एसोसिएशन  के अध्यक्ष व उप प्रांताध्यक्ष  भेरुसिंह बारोड़ द्वारा स्वागत भाषण  देते हुए अपने उद्बोधन  मे  पेंशनर्स एसोसिएशन  द्वारा विगत वर्षों मे किये गये प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया गया व आगामी योजना के बारे मे बताया गया । जिला कोषालय अधिकारी डामोर व जिला पेंशन अधिकारी द्वारा  पेंशनर के प्रकरण निराकरण समय पर करने का आशवासन दिया. प्रकरण मे विलम्ब क्यों होता है के बारे मे बताया.भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक विपिन सिंह द्वारा बताया गया

बैंक मे पेंशनर्स को आ रही समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का कहाँ.   व मनोज मदेल ने भी पेंशनर्स साथियों की समस्या के निराकरण मे कोई कठिनाई  आ रही हो तो  उनसे सीधे सम्पर्क करने का कहा. इस अवसर पर धार जिले के 75 वर्ष पूर्ण करने वाले 125  पेंशनर्स साथियों का  माला, शाल व श्रीफल देकर  सम्मान किया गया।    इस अवसर पर पधारे सभी  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पत्रकारों  का भी धन्यवाद किया गया ।संचालन अंतरसिंह यादव द्वारा किया गया. अंत मे आभार के पी निगम. द्वारा  किया गया ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry