रीवा
पेंशनर्स संघ कार्यालय में पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन पेंशनर्स दिवस पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कैम्प में 200 से अधिक पेंशनर्स की मेडिकल जांच की गई तथा उन्हें उपचार दिलाया गया। इस अवसर पर 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 30 वरिष्ठ पेंशनर्स को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर संजीव पाण्डेय तथा मुख्य अभियंता गंगा कछार सीएम त्रिपाठी अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को राजस्वदेव पाण्डेय, कालिका प्रसाद मिश्र, सुरेशमणि पटेल, वंशगोपाल तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, कर्दम्ब ऋषि, भागवत तिवारी, बलवंत पाण्डेय, रामनरेश द्विवेदी, मोतीलाल शर्मा, केबी सिंह, दामोदर प्रसाद पयासी, लक्ष्मण प्रसाद द्विवेदी, उमेश पाण्डेय, पीके शुक्ला, सुशील तिवारी, रामगोपाल मिश्र, रामनिरंजन नामदेव तथा केसी त्रिपाठी ने संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन जिला सचिव अवधराज सिंह तिवारी के आभार प्रदर्शन से हुआ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

