Delhi Weather Today: दिल्ली में पारा गिरा, बढ़ने लगी है ठंड

देश

 नई  दिल्ली 
Delhi Ke Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है, कोहरे और स्मोग की चादर में लिपटी दिल्ली अब ठंडी होती जा रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत मिली हुई है लेकिन मौसम विभाग ने कहा कि अब दिल्ली में तेजी से तापमान गिरेगा। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम था और आज भी यहां का तापमान यही रहने वाला है तो वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
 
तो वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली की हवा में पहले से सुधार देखा गया है लेकिन प्रदूषण कम नहीं हुआ है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है।  वैसे आज कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड जारी है। कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को पारा माइनस में है। तो वहीं श्रीनगर में तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 4.3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है तो वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में पारा गिरा है तो वहीं राजस्थान के चुरु में तापमान पांच डिग्री पहुंच गया है तो दूसरी ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी के मौसम सें सुधार हुआ है। बारिश थमने से लोगों को राहत मिली हुई है तो वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु में भी आज मौसम साफ है और धूप निकली हुई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry