हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, PM मोदी से मुलाकात रद्द

देश

 हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही, जिस वजह से हिमाचल सदन में उनका इलाज चल रहा। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक डॉक्टरों की एक टीम सीएम के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही। इसके अलावा उनके संपर्क में आए लोगों से क्वारंटीन में रहने की अपील की गई है। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही।

जानकारी के मुताबिक सीएम सुक्खू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले थे। 18 दिसंबर को दिल्ली में उन्होंने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके पीएम से मिलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अभी वो दिल्ली के हिमाचल सदन में हैं, वहां पर ही उनका इलाज किया जा रहा। डॉक्टरों के मुताबिक सीएम के गले में खराश है। इसके अलावा उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

भारत जोड़ो यात्रा में हुए थे शामिल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी राजस्थान में है। हाल ही में सुक्खू भी उसमें शामिल हुए थे। इसके बाद वो दिल्ली आ गए और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई पार्टी नेताओं से मुलाकात की। ये बैठक हिमाचल कैबिनेट के गठन को लेकर थी, लेकिन सीएम के पॉजिटिव आने से नए मंत्रियों का शपथग्रहण कुछ दिनों के लिए टल सकता है।
 
'नहीं टूटेंगे विधायक'
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा था कि हिमाचल में पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है। वहां पर भी सीएम पद के लिए कई दावेदार थे, लेकिन सही का चुनाव हुआ। कुछ गलत होता तो वहां भी राजस्थान जैसी स्थिति हो जाती। उन्होंने दावा किया कि कोई भी विधायक बीजेपी में शामिल नहीं होगा। वो जनता के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने फंड की व्यवस्था के लिए वित्त सचिव से बात की है। उनका पहला मकसद पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry