वचन पत्र : 2023 में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश सरकार गौ काष्ट खरीदा जाएगा

मध्य प्रदेश राज्य

 भोपाल

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब अपने वचन पत्र के एक-एक कर पत्ते खोल रही है। इसी क्रम में कांग्रेस अब जल्द ही यह बताने वाली है कि सड़कों और खेतों में पहुंचने वाली गायों को कैसे रोका जाए। इसके लिए कांग्रेस गौ पालकों के लिए एक योजना बना कर उसका पालन करने का वादा करेगी। वहीं अन्य सात महत्वपूर्ण मुद्दों को भी घर-घर पहुंचाने का टास्क कांग्रेस अपने विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस ने सभी को यह बता दिया है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश सरकार गौ काष्ट खरीदा जाएगा। जिसमें गाय के गोबर से अपने वाले कंडे आदि सामान सरकार खरीदेगी। जिन्हें वह अपने तरीके से बाजार में बेचेगी। इसके जरिए कांग्रेस का वचन पत्र गौ पालकों को गाय को अपने घर में ही रखकर उसके गोबर एकत्रित कर सकें और उससे कंडे आदि बनाकर बेच सकें। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के पदाधिकारियों का मानना है कि इससे गौ पालक अपने गायों को कम से कम बाहर रखेगे और घर या सराये में रखेंगे। जिससे गायों का सड़क और खेतों में जाना कुछ हद तक कम हो सकेगा। वहीं इसके अलावा गौ शालाओं के निर्माण का वादा भी कांग्रेस करेगी। गायों से जुड़े इन दोनों मुद्दों को अभी से प्रचारित करने का काम कांग्रेस के विधायक और संगठन करेगा।

वहीं इसके अलावा किसान कर्ज माफी का दांव फिर से कांग्रेस खेलने जा रही है। इसे भी फिर से कांग्रेस के घोषणा पत्र में जगह मिलेगी और इसे लेकर भी कांग्रेस नेता अब किसानों के बीच में जाकर प्रचारित करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry