साल की सबसे पॉपुलर फिल्म बनी KGF चैप्टर-2 1 दिन में बिके 2.14 मिलियन टिकट, RRR को भी पीछे छोड़ा

मनोरंजन

हाल ही में टिकट बुकिंग प्लैटफॉर्म बुक माय शो ने साल 2022 की एनुअल रिपोर्ट शेयर की। इस लिस्ट में उन भारतीय फिल्मों के नाम शामिल किए गए है, जिन्होंने इस साल बॉक्स आफिस पर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मोस्ट पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF2 का नाम सबसे ऊपर है। रिपोर्ट्स की मानें तो KGF2 ने 14 अप्रैल को कुल 2.14 मिलियन टिकट की बिक्री की थी, इसी के साथ फिल्म 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो केवल वीकेंड पर ही KGF2 ने करीब 34% की बिक्री थी। इसी के साथ फिल्म ने बाहुबली द कन्क्लूजन का 5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, ओवरआल फिल्म के 17.7 टिकट बिक चुके हैं। भले ही एस एस राजामौली की फिल्म RRR साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म क्यों न हो लेकिन इंडियन बॉक्सआफिस पर टिकट के मामले में KGF ने बाजी मारी है। इंडिया में RRR से ज्यादा टिकट KGF चैप्टर 2 के बिके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म इस लिस्ट में KGF: चैप्टर 2, फफफ, द कश्मीर फाइल्स, पोन्नियन सेल्वन, ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1, शिवा, विक्रम और डॉक्टर स्ट्रेंज:इन द मल्टी यूनिवर्स आॅफ मैडनेस जैसी पॉपुलर फिल्मों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कांतारा, कार्तिकेय, द कश्मीर फाइल्स, सीता रामम, 777 चार्ली जैसी फिल्मों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry