बाइक की डिक्की से 7.95 लाख ले भागे चोर

छत्तीसगढ़ रायपुर

कोरबा

ग्रामीण बैंक बरपाली से चार किसानों के 8.28 लाख रुपये तीन युवकों ने निकाले, इसके बाद तीनों एक होटल के सामने बाइक खड़ी कर नाश्ता करने लगे। इस बीच एक अन्य बाइक में आए दो युवकों ने बाइक की डिक्की में रखे 7.95 लाख रुपये निकालकर भाग निकले। दोनों युवकों को पीछा कर पकड?े का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो सकें। फिलहाल उरगा पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

ग्राम रामपुर चैनपुर निवासी तीन युवक पवन गभेल (29), संतोष गभेल (26) व राकेश गभेल (26) बरपाली में तुमान रोड स्थित ग्रामीण बैंक में धान बेचने के एवज में किसानों को मिला रुपया निकालने पहुंचे थे। इनके साथ दो किसान दिलेश्वर सिंह व जगमोहन राठिया भी थे। शाम 5.30 बजे ग्रामीण बैंक में तीनों युवक ने दिलेश्वर व जगमोहन समेत दो अन्य किसान रूद्राक्ष सिंह व सुनील कुमार के खाते से भी राशि निकाली। कुल 8.23 लाख रुपये निकालने के बाद युवकों ने 33 हजार रुपये अलग अपनी जेब में रख लिए। जबकि शेष 7.95 लाख रुपये बैग में भर कर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 12 एवाई 3590 की डिक्की में रख लिया। बैंक से रवाना होने के बाद तीनों युवक व दोनों किसान बरपाली चौक पहुंचे और खत्री होटल के सामने बाइक खड़ी कर नाश्ता करने लगे। इस बीच मुंह में काला कपड़ा बांधा युवक बाइक के पास पहुंचा और इधर-उधर देखने लगा। तभी दूसरी बाइक में एक युवक वहां पहुंचा। वहां उपस्थित लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले ही पहले युवक ने पवन की बाइक की डिक्की में रखे 7.95 लाख रुपये वाले बैग को निकाला और दूसरी बाइक में बैठकर उरगा की ओर भाग गया। वारदात के बाद राकेश व संतोष गंभेल ने अपनी बाइक से दोनों युवकों का पीछा किया। लेकिन उन्हें पकडने में सफलता नहीं मिली। घटना की शिकायत उरगा पुलिस से की गई, शिकायत मिलते ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry