सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने की सराहना
भोपाल
मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
मंत्री पटेल ने की प्रशंसा
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने दिव्यांग नशामुक्ति प्रचारक की प्रशंसा करते हुए उनकी पहल को सराहा है। उन्होंने उनके जज्बे को सलाम करते हुए, दूसरों को भी उनसे प्रेरणा लेने कहा है। गौरतलब है कि किशोर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से भी जुड़े हैं और उसके माध्यम से सतत अभियान में सक्रिय हैं। उनके वाहन में अभियान संबंधी प्रचार सामग्री रखी रहतो है, जिसमें प्रेरक संदेश 'कुछ पल का नशा, सारी उम्र की सजा' अंकित है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

