नोएडा के सभी स्कूल अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

राज्य

नोएडा
ठंड और कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 22 दिसंबर से यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के साथ अन्य बोर्ड के स्कूल सुबह नौ बजे से खुलेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार ठंड और कोहरे के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बृहस्पतिवार से स्कूल नए समय से ही खुलेंगे। वहीं परिषदीय स्कूल पहले से ही सुबह नौ बजे खुलते है।

अधिकतर स्कूलों में सर्दी की छुट्टी हुई घोषित
स्कूलों की छुट्टी निजी स्कूल के प्रबंधक अपने हिसाब से तय करेंगे। जिले के अधिकतर स्कूलों में बृहस्पतिवार से सर्दियों की छुट्टी घोषित हो गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry