रामपुर बाघेलान में विकाश 9 सड़को के निर्माण की मिली सौगात

मध्य प्रदेश राज्य

सतना
रामपुर बाघेलान के विधायक विक्रम सिंह विक्की के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में करोंड़ों रूपये की सड़कों को मध्यप्रदेश शासन नें निर्माण की स्वीकृति दी है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार को प्रदेश के वित्तमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने द्वितीय अनुपूरक बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया है जिसमें रामपुर बाघेलान विधानसभा की करोड़ो की लागत से बनने वाली 9 सड़कों के कार्य की स्वीकृति मिली है। रामपुर बाघेलान क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह अपनें क्षेत्र के जनहितैषी विकाश कार्यों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं।

अपनें अभी तक के कार्यकाल में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में विकाश कार्यों का नया रिकार्ड कायम कर दिया है। विकाश कार्यों की ताजा कड़ी में  श्री विक्रम सिंह विक्की नें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से क्षेत्र विकाश को ध्यान रखते हुए सड़कों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करनें का अनुरोध किया था  इससे पूर्व भी इस वित्तीय बजट में कई सड़कों एवं कार्यों की स्वीकृति कराई थी अब अनुपूरक बजट में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में  9 अतिमहत्वपूर्ण सड़कों के नवीन निर्माण एवं मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति करवाई है।

इन सड़को को मिली निर्माण एवं मार्ग सृदृढ़ीकरण  स्वीकृति
1.माधवगढ़ नरोहिल मार्ग से खगौरा (मौहार) पहुँच मार्ग लम्बाई 1.20 किलोमीटर स्वीकृत राशि 1.50 करोड रूपये
2.गाजन से महिदल खुर्द पहुँच मार्ग लम्बाई 2.50 किलोमीटर स्वीकृत राशि 3.13 करोड रूपये
3.आदर्शनगर से बाबूपुर पहुँच मार्ग लम्बाई 2.50 किलोमीटर स्वीकृत राशि 3.13 करोड रूपये।
4.अधरवार से घोरकाट पहुँच मार्ग लम्बाई 2.00 किलोमीटर स्वीकृत राशि 2.50 करोड रूपये।
5.बिरसिंहपुर से भटिगवाँ पहुँच मार्ग लम्बाई 1.20 किलोमीटर स्वीकृत राशि 1.50 करोड रूपये।
6.गुडुहुरू सेल्हना पहुँच मार्ग लम्बाई 2.00 किलोमीटर स्वीकृत राशि 2.50 करोड रूपये।
7.पड़खुरी पहुँच मार्ग लम्बाई 1.00 किलोमीटर स्वीकृत राशि 1.25 करोड रूपये।
8.कोटर मेहुति मार्ग लम्बाई 15.80 किलोमीटर स्वीकृत राशि 3.16 करोड़ रूपये।
9.माधवगढ़ नरोहिल मार्ग लम्बाई 3.00 किलोमीटर स्वीकृत राशि 2.70 करोड़ रूपये।

स्वीकृत सडकों की कुल लम्बाई 31.20 किलोमीटर कुल स्वीकृत राशि 21.37 करोड रूपये।

अनुपूरक बजट में इन सड़को के निर्माण एवं मार्ग सृदृढ़ीकरण को मंजूरी मिलने की खबर आने से विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों ने अत्यंत हर्ष के साथ इस नई सौगता के लिये माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं वित्तमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री विक्रम सिंह विक्की भइया के प्रति आभार व्यक्त किया

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry