पलारी में खुलेगा एसडीएम कार्यालय, रोहांसी को नगर पंचायत का मिला दर्जा

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

कसडोल विधानसभा के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओडान में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की। जिनमें विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा, दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा, ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा, ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा, शास. हाय. स्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा। प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा, शास. हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कुल भवन निर्माण कराया जायेगा, ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जायेगी, ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा, ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत, ओडगन में 33द्म1 सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा, ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तथा पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा शामिल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry