रीवा
सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय देवतालाब, में राष्ट्रीय गणित दिवस-2022 का आयोजन प्राचार्य डॉ. एचएन गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में गणित के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर में डॉ. ऋषी कुमार तिवारी शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में गणितीय अध्ययन-अध्यापन विषय पर अपने व्याख्यान में गणित के ज्ञान को गीता श्लोकों के माध्यम से किया।
रामानुजन की धार्मिक, प्रवृत्ति के बारे में बताते हुए बताया कि वे अपने सभी गणितीय खोजों का श्रेय नामगिरि देवी को देते थे। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. स्वाती सोनी, ज्ञानेन्द्र सिंह कर्चुली, डॉ. विजय मिश्रा, डॉ. नफीस अमान खान, डॉ. दिवाकर प्रसाद शर्मा, श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा, श्रीमती प्रभा त्रिपाठी, श्रीमती ममता जायसवाल समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक रजनीश त्रिपाठी द्वारा किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

