प्रदेश में 26 दिसंबर पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठण्ड, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी सर्दी

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
 मध्‍य प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। 26 दिसंबर से प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव के आसार हैं। क्रिसमस के अगले दिन से हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाएंगे और दिन के तापमान में कमी आ सकती है। इसके साथ ही हाड़ कंपाने वाली सर्दी के दौर की शुरुआत हो सकती है। गुरुवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आएगी। इसके चलते मध्य प्रदेश में बादल छाने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन के तापमान में गिरावट होगी और वातावरण में सर्दी बढ़ेगी।

मौसम की मौजूदा गर्माहट का कारण महाराष्ट्र के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना एक प्रति-चक्रवात है। इसके असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और एमपी के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। यह सिलसिला 26 दिसंबर तक बना रह सकता है।

इधर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कोहरे का असर दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इससे वातावरण में नमी है, जिसके चलते घना कोहरा छा रहा है। हवा की रफ्तार मंद रहने से कोहरा लंबे समय तक बना रहता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry