नई दिल्ली
IND vs BAN 2nd Test Live Score Day 4: भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज चौथा दिन है। दिन के दूसरे ही ओवर में शाकिब अल हसन ने जयदेव उनादकट (13) को LBW आउट कर 5वां झटका दिया। 56 के स्कोर पर टीम इंडिया ने 5वां विकेट गंवाया। 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिराज ने ऋषभ पंत को LBW आउट कर भारत को बहुत बड़ा झटका दे दिया है। पंत 9 रन बनाकर लौटे पवेलियन। भारत को 71 के स्कोर पर लगा 6ठां झटका। मेहदी हसन ने 30वें ओवर में अक्षर पटेल को बोल्ड कर अपना 9वां 5 विकेट हॉल पूरा किया।
बांग्लादेश ने तीसरे दिन भारत के सामने जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए दिन के अंत तक भारत ने 45 रन तो बनाए, मगर इस दौरान चार बड़े विकेट खो दिए। भारत ने तीसरे दिन कप्तान केएल राहुल के अलावा चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल और विराट कोहली का बड़ा विकेट खोया। क्रीज पर अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट मौजूद हैं। भारतीय बैटिंग लाइनअप की बात करें तो अभी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का आना बाकी है। चौथी गेंद ढाका की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए और मददगार हो जाएगी तो मेजबान टीम शुरुआत से ही अपने फिरकी गेंदबाजों का इस्तेमाल कर भारत पर दबाव बनाना चाहेगी। विशेषज्ञों की मानें तो पहले सेशन में जो टीम अच्छा खेलेगी वो मैच जीत ले जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

