दामोह
मध्य प्रदेश के दामोह स्थित कसाई मंडी चौकी पर तैनात एसएफ के जवान की लोगों ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्टेट आर्म्ड फोर्स के जवान को मध्य प्रदेश के दामोह स्थित कसाई मंडी में शुक्रवार की रात पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार जवान कसाई मंडी आउटपोस्ट पर कोतवाली पुलिस स्टेशन में तैनात था। जब उसपर कुछ लोगों ने हमला किया तो वह ड्यूटी पर था। दरअसल कुछ लोग वहां शोर मचा रहे थे, जब जवान ने उनसे इसकी वजह पूछी तो इन लोगों ने उसपर हमला करदिया। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमे एक नाबालिग भी शामिल है। जिस जवान की मौत हुई है उसकी पहचान सुरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है।
इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिसमे देखा जा सकता है कि आरोपी जवान पर पत्थर मार रहे हैं। सिटी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस भावना डांगी ने कहा कि यह दुखद घटना है जो बीती राहत हुई है, जिसमे एसएएफ जवान जोकि कसाई मंडी पोस्ट पर तैनात था, उसकी पत्थर मारकर हत्या कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है की कुछ लोगों ने इलाके में शोर मचा रहे थे, जब जवान ने उनसे इसकी वजह पूछी तो इन लोगों ने उसपर हमला कर दिया। जवान की इन लोगों से बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने जवान को पत्थर से मार डाला।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

