रीवा
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सड़क पर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक को उत्तरप्रदेश से मिर्जापुर से अरेस्ट किया है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में एक युवक बीच सड़क अपनी प्रेमिका की पिटाई कर रहा था। प्रेमिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि पीड़ित लड़की की तरफ से इस मामले में शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
मामला बढ़ने के बाद मऊगंज पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। साइबर सेल की मदद से मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मोर्या ने आरोपी को घेराबंदी करके मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले आरोपी के सहयोगी भरत साकेत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले ढेरा गांव का निवासी पंकज त्रिपाठी लंबे समय से एक जिले की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी लगातार युवती पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के परिवार वाले शादी करने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले युवती और उसकी प्रेमिका के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद भी दोनों के बीच मुलाकात होती थी। शादी की बात को लेकर प्रेमी ने युवती को बेरहमी से पिटाई की थी। वहीं, उसके साथी भरत साकेत ने उसका वीडियो बना लिया था।
साथी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट आईटी एक्ट सहित कई विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद आरोपी को शनिवार देर रात यूपी के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर मऊगंज लाया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

