भिलाई
प्रभु श्रीराम के अनुग्रह एवं सतगुरु स्वामी शिवानंद की कृपा से शिवानंद योग निकेतन नेहरू नगर द्वारा राम कथा की शुरूआत कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर के परिसर में भक्तिमय माहौल में हुई। सबसे पहले गुरुदेव पंडित नीलमणि दीक्षित की आरती उतार माल्यार्पण कर प्रवेश द्वार पर आत्मीय स्वागत किया गया। रामायण की पूजा के उपरांत राम कथा शुरू की गयी। जीपी दुबे दंपति द्वारा पूजन किया गया। आचार्य नीलमणि का केपीएस डायरेक्टर एमएम त्रिपाठी ने स्वागत किया गया।
पहले दिन कथा वाचक पं. नीलमणि दीक्षित ने भरत चरित्र पर संक्षेप में भूमिका उपस्थित भक्तों के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि जब तक आप आशा रखते हों आपके हर काम पूर्ण होते है। जहां आशा छोड़ी आप अपनी जंग हार जाते हो। पहले दिन से ही रामकथा ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन में आगे 30 दिसंबर तक मध्यान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक राम कथा जारी रहेगी, जिसमें कथा व्यास पंडित नीलमणि दीक्षित नित्य सत्संग परिवार दमोह मध्य प्रदेश विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भक्तों के सम्मुख कथा वाचन करेंगे। शिवानंद योग निकेतन भिलाई के गोपाल दुबे ने समस्त राम भक्तों से इस अवसर पर पुण्य लाभ लेने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

