PAK vs NZ: न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा आज से शुरू 

खेल

 नई दिल्ली 

Pakistan vs New Zealand Schedule: इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी मात झेलने के बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम आज से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज करेगी। टिम साउदी के नेतृत्व में कीवी टीम पहला टेस्ट कराची में खेलेगी। दो टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला इस मैदान पर ही 2 जनवसी से खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। यह तीनों मैच भी कराची नेशनल स्टेडियम में होंगे।
 

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड शेड्यूल-

पहला टेस्ट – 26-30 दिसंबर, कराची में नेशनल स्टेडियम
दूसरा टेस्ट – 2-6 जनवरी, कराची में नेशनल स्टेडियम

पहला वनडे – 9 जनवरी, कराची में नेशनल स्टेडियम
दूसरा वनडे – 11 जनवरी, कराची में नेशनल स्टेडियम
तीसरा वनडे – 13 जनवरी, कराची में नेशनल स्टेडियम
 
पाकिस्तान टेस्ट टीम: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज़, नसीम शाह, हसन अली, नौमान अली, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, जाहिद महमूद , शाहनवाज दहानी, साजिद खान, मीर हमजा, कामरान गुलाम, सरफराज अहमद, शान मसूद।

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), एजाज पटेल, नील वैगनर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स , ब्लेयर टिकनर।
 

न्यूजीलैंड वनडे टीम: केन विलियमसन (c), टॉम लैथम, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, टिम साउदी

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग-

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इन मैचों का लुत्फ भारतीय फैंन सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं, वहीं ऑनलाइन इन मैच को देखने के लिए आप SonyLive ऐप पर लॉगिन कर सकते हैं। मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरों के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry