चरामेति फाउंडेशन ने कैंसर यूनिट में भोजन के साथ बांटे कम्बल

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

चरामेति फाउंडेशन द्वारा भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित कैंसर यूनिट में भर्ती मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन तो दिया जाता है वहीं आज फाउंडेशन की ओर से कंबल भी वितरित किए गए। संस्था के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि अनीता अग्रवाल, श्रेय, रंजीत रात्रे, रोशन बहादुर सिंह, जी. पी. अखिलेश, सुभाषिनी जतिन्दर भनोट, घनश्याम सराठे, धवल मेहता, चतर सिंह सलूजा आदि की उपस्थिति एवं सहयोग से अटल जयंती 25 दिसंबर की रात भोजन के साथ कम्बल भी वितरित किए। मरीजों के परिजनों सहित चिकित्सकीय स्टाफ ने चरामेति फाउंडेशन की इस पहल की सराहना भी की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry