खेल मानसिक व शारीरिक विकास के लिए आवश्यक : उइके

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके रविवार को सुभाष स्टेडियम रायपुर में श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पुष्करणा प्रीमियर लीग के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। राज्यपाल सुश्री उइके ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति के समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। राज्यपाल ने खेल में भागीदारी और खेलने के हौसले को, हार जीत से बड़ा बताते हुए खुशी व्यक्त की कि सभी  खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं टीम भावना का अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी 6 टीमों का छत्तीसगढ़ में हार्दिक अभिवादन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस तरह के आयोजन रायपुर में होते रहेंगे और आगे भी इसी उत्साह के साथ खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में खेलने आते रहेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है, आपसी सहभागिता बढ़ाने का काम करता है, एकाग्रता लाता है। खेल से मानसिक व शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलता है और नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित होती है। प्रतिस्पधार्ओं में जीत को ही अंतिम लक्ष्य मानकर नहीं खेलना चाहिए बल्कि  खिलाडियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के संकल्प के साथ खेल में शामिल होना चाहिए।  खिलाडियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से खेलना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल के प्रति बढ़ती रूचि एवं लगातार प्रतिस्पर्धा के आयोजन से अच्छे खिलाड़ी निकलकर आ रहे हैं।  खिलाडियों की खेल प्रतिभा को संवारने में ऐसी प्रतिस्पधार्एं मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभावान  खिलाडियों का बेहतर प्रदर्शन उन्हें गौरवान्वित करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने खेल को शासन की प्राथमिकताओं में शामिल किया है। खेल के लिए अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ खिलाडियों को सभी उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खेलो इंडिया की पहल से पिछले कुछ वर्षों में भारतीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक नया मंच मिला है। खेल और  खिलाडियों के हित में लिए गए निर्णयों के कारण ही पिछले कुछ वर्षों में भारत के अनेकों  खिलाडियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतिस्पधार्ओं में सफलता हासिल की है।
आयोजन समिति ने राज्यपाल सुश्री उइके को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी दर्शकों को संबोधित किया एवं  खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य एवं दर्शकगण भी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry