सभी मतदाताओं को वोटर स्लिप उपलब्ध करवायें

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हो रहे हैं, वहाँ के मतदाताओं को वोटर स्लिप उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि पंच पद के लिये मतदान मतपत्र एवं मतपेटी द्वारा तथा सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतदान ईव्हीएम से होगा। पंच के 61 हजार 936 पद के लिये उप निर्वाचन और 1364 पद के लिये आम निर्वाचन होगा। सरपंच के 122 पद के लिये उप निर्वाचन एवं 78 पद के लिये आम निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत सदस्य के 9 पद के लिये उप निर्वाचन होगा। मतदान 5 जनवरी 2023 को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry