उन्नाव
उन्नाव की एक लड़की को लखीमपुर में तैनात सब इंस्पेक्ट जगेन्द्र सिंह बहला फुसला कर भगा ले गया। लड़की जब घर नहीं लौटी तो पिता ने कृष्णानगर कोतवाली में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। दरोगा की लोकेशन मेंहदीपुर बालाजी में मिली। पुलिस की एक टीम वहां रवाना कर दी गई है। उधर, डीसीपी ने लखीमपुर के एसपी को जगेन्द्र के निलम्बन की संस्तुति करते हुए पत्र भेजा है।
लखनऊ के कृष्णानगर के बरिगवां में किराए पर रहने वाली इस लड़की के पिता ने एफआईआर में लिखाया है कि उनकी बेटी पढ़ने के लखनऊ में रहती थी। नौ दिसम्बर को वह उन्नाव घर आई थी। 12 दिसम्बर को वह यह कहकर लखनऊ गई कि उसे कमरा खाली करना है। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। वह लखनऊ आए तो बेटी की सहेलियों से पता चला कि जगेन्द्र सिंह नाम का एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। जगेन्द्र को फोन किया तो उसने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह ने बताया कि जगेन्द्र सब इंस्पेक्टर है और लखीमपुर में उसकी तैनाती है। सर्विलांस से उसके मेंहदीपुर बालाजी में होने का पता चला है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जायेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

