हॉकी टूर्नामेंट का आमंत्रण दिया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर ओडिशा के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रोहित पुजारी ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान को ओडिशा में होने वाले एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आमंत्रण-पत्र दिया और वर्ल्ड कप हॉकी की टी शर्ट भी भेंट की। भुवनेश्वर और राउरकेला में हॉकी विश्व कप -2023 के मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 13 से 29 जनवरी 2023 की अवधि में होना है।
मुख्यमंत्री चौहान ने राज्य मंत्री पुजारी को आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास और खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया गेम्स में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी बताया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

